Read in App


• Thu, 24 Dec 2020 11:16 pm IST


शुक्रवार से राज्यभर में सरकार के खिलाफ पुतला दहन करेगी कांग्रेस


देहरादून। हरिद्वार में मासूम के साथ हुई दरिंदगी व हत्या के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा पुतला दहन किया जाएगा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर पार्टी ने हरिद्वार में मासूम के साथ हुई दरिंदगी  और हत्या तथा प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों व राज्य में ध्वस्त होती जा रही कानून व्यवस्था के  खिलाफ कल से राज्य भर में त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि आज विधानसभा में सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत समूचे कांग्रेस दल  ने  हरिद्वार दरिंदगी  मामले में सरकार पर हमला बोला और तत्पश्चात पार्टी मुख्यालय पहुंच कर पीसीसी अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार मंथन कर इस मामले पर राज्य भर में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।