Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Nov 2022 2:30 pm IST

मनोरंजन

तीन साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स पूछ रहे हैं बड़ा सवाल


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: स्‍टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद इंडिया लौट आई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी। साथ ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आती नजर आ रही हैं। उनको यूं अकेले देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी बेटी के बारे में पूछ रहे हैं।


एक दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बोर्डिंग पास की फोटो शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी। बता दें प्रियंका अब अमेरिका में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ रहती हैं।