Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Nov 2022 1:38 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: शीतल शेखर ने 2 mm का शिवलिंग बनाकर कायम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 

इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग बनाकर स्टूडेंट वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वालीं  शीतल शेखर ने महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए डेली इनसाइडर को धन्यवाद दिया है। शीतल  शेखर ने  बताया कि उन्होंने 2 mm का दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग राई के दाने से बनाया है। साथ ही उन्होंने सबसे छोटी राखी बनाकर भी दुनिया को अपने हुनर से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि उन्हें कविता लिखने और चित्रकारी करने का भी शौक है।