भीमताल (नैनीताल)। नगर के होटल में भीमताल विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला ने कार्यकर्ताओं को बूथ के महत्व बताया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाना चाहिए। बाहरी को पार्टी में शामिल कर टिकट देने का कड़ा विरोध किया जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और संचालन जिला उपाध्यक्ष रघुवर जोशी ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद बिष्ट, कार्यक्रम सह संयोजक नितिन राणा, महामंत्री प्रदीप जनोटी, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, जिला उपाध्यक्ष कमला आर्या, ब्लॉक प्रमुख आशा रानी आदि रहे।