Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 13 Mar 2022 7:00 am IST


पंजाब: CM बनने से पहले भगवंत मान का पहला फरमान


16 मार्च को भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 'बॉस' बनने से पहले भगवंत मान ने अपना पहला फरमान जारी कर दिया है। भगवंत मान ने वीवीआईपी की सुरक्षा पर कैंची चला दी है। इसके साथ ही उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को भगवंत मान की तरफ से जो आदेश जारी किये गये हैं उसके मुताबिक कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का ऑर्डर दिया गया है। हालांकि, पहले से केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के आदेश पर बादल परिवार, कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी को मिली सुरक्षा को वापस नहीं लिया जाएगा।