Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Jul 2022 10:00 pm IST


बिहार में बाढ़ का कहर जारी, कटाव से घर नदी में हो रहे विलीन, देखें वीडियो


बिहार में बाढ़ से दिन ब दिन हालात खराब होने लगे हैं। नदियों के जलस्तर में तेजी से चढ़ाव जारी है। जिसके कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 
वहीं बिहार के भागलपुर के नवगछिया में भूमि कटाव के कारण कई घर कोसी नदी में डूबे। एक महिला ने बताया, "बाढ़ में मेरा घर कट गया। हम कोई सामान भी नहीं निकाल पाए। हमारे पास खाने के लिए भी कुछ नहीं है। हमने बहुत मेहनत से मजदूरी करके घर बनाया था।"

इसके अलावा बिहार के पूर्णिया ज़िले में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कई ग्राम पंचायत प्रभावित हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।