Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Apr 2022 6:08 pm IST

मनोरंजन

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार बच्चन पांडे


अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। अगर अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडेय को सिनेमाघरों में देखने से चूक गये हों तो अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। बच्चन पांडेय होली के मौके पर सिनेमाघरों में 18 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और लगभग 50 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन ही कर सकी। अब यह फिल्म इसी हफ्ते ओटीटी पर आ रही है। आपको बता दें की बच्चन पांडेय 15 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। 2022 में अक्षय की यह पहली फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ओटीटी पर आने वाली भी पहली फिल्म है। प्राइम वीडियो पर इससे पहले अक्षय की बेलबॉटम आयी थी, जो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लगभग एक महीने बाद ही ओटीटी पर आ गयी थी। बच्चन पांडेय का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिज, अरशद वारसी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। प्राइम वीडियो पर फिल्म की स्ट्रीमिंग 240 देशों में की जा रही है।