Read in App


• Wed, 21 Apr 2021 5:46 pm IST


आग से जल गईं छह से ज्यादा झोपड़ियां


नैनीताल-आंवला चौकी गेट के पास रेलवे पटरी किनारे आग लगने से छह से ज्यादा झोपड़ियां जल गईं। दो जानवर भी झुलस गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
एक झोपड़ी में लगी आग ने कई को अपनी चपेट में ले लिया। रामश्री का राशन, पलंग, उसके बेटे दिनेश जाटव, राजकिशोर और संदीप का फ्रिज कपड़े राशन सहित डेढ़ लाख रुपए जल गए। क्षेत्रपाल का सिलाई का खोखा, संगीता का सामान, चंद्रा का चूड़ी का ठेला व अन्य सामान जल गया। दिनेश जाटव ने बताया कि झोपड़ी में रखे डेढ़ लाख बेटी की शादी के लिए रखे थे। शादी कुछ ही दिनों के बाद होनी है। बनभूलपुरा के थाना प्रभारी मोहम्मद यूनुस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।