Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Feb 2022 1:19 pm IST

राजनीति

पीएम के देवप्रयाग न आने से कार्यकर्ता मायूस


पौड़ी: विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में किसी भी दल के स्टार प्रचारक का कार्यक्रम तय नहीं होने से प्रत्याशी अब कार्यकर्ताओं के भरोसे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवप्रयाग में गंगा आरती का कार्यक्रम एन वक्त पर बदल जाने से पार्टी कार्यकर्ता मायूस हैं। वहीं देवप्रयाग सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी की मशक्कत बढ़ गई है।