Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Dec 2021 2:44 pm IST

जन-समस्या

कानूनगो और पटवारियों की हड़ताल को मिला कांग्रेस का समर्थन


पौड़ी: पौड़ी में कानूनगो और पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। वहीं, हड़ताल से लोगों के जरूरी काम नहीं हो पा रहे है। कांग्रेस का कहना है कि कानूनगो व पटवारियों की हड़ताल से जनता के काम ठप हो चुके है, लेकिन सरकार हठधर्मिता दिखा रही है। जिससे जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पौड़ी में हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कानूनगो व पटवारियों की हड़ताल को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर ने समर्थन दिया। कहा ये कर्मचारी 23 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, लेकिन सरकार इनकी समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं ले रही है। कहा कि ग्रामीण तहसीलों में पर्वतीय, जाति, स्थाई निवास सहित अनेक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रही है। इस दौरान राजस्व कर्मियों ने पूर्व प्रमुख को ज्ञापन भी सौंपा।