Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Jan 2023 2:00 am IST

अपराध

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार ने ली एक ही परिवार के चार लोगों की जान, मृतकों में दो मासूम भी शामिल...


छत्तीसगढ़ के जशपुर में नए साल की शाम सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। 

इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में से दो लोगों को रांची रेफर कर दिया गया है। जबकि चार गंभीर घायलों को स्थानीय होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि, सभी लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई।