Read in App


• Sun, 14 Mar 2021 6:29 pm IST


मसूरी पहुंचने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, हुआ भव्य स्वागत



सतीश कुमार, मसूरी। तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पहली बार मसूरी पहुंचे  गणेश जोशी का जगह-जगह पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया मसूरी विधायक गणेश जोशी को तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में काबीना मंत्री बनाया गया है। मसूरी पहुंचने पर कबीना मंत्री गणेश जोशी का टैक्सी एसोसिएशन मसूरी व्यापार मंडल मसूरी के साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी जिंदाबाद के नारे लगाए और जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी से कहा कि मसूरी की जनता से उन्हें बहुत प्रेम एवं स्नेह मिला है और उन्होंने पार्टी के आलाकमान और शीर्ष नेताओं एवं राजनीतिक गुरु हरबंस कपूर एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वह उस पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे और लगातार 18 घंटे काम करके प्रदेश की समस्याओं के निराकरण के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेंगे तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में 2022 में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखंड में आएगी।