Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 27 Mar 2022 7:00 am IST


उत्‍तराखंड: धान की उत्पादकता को लेकर पांच जिलों में ही स्थिति बेहतर


 फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए आवश्यक है कि उत्पादकता में बढ़ोतरी की जाए। इस दृष्टिकोण से देखें तो उत्तराखंड के केवल पांच जिलों में ही धान की उत्पादकता 20 से 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। उत्तराखंड में खरीफ वर्ष 2021-22 में मुख्य फसलों के अनुमानित क्षेत्रफल, उत्पादन व उत्पादकता के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। धान की तरह ही खरीफ की अन्य फसलों की स्थिति भी है। कृषि विभाग की ओर से ये आंकड़े शासन के साथ ही सभी जिलाधिकारियों को भी भेजे गए हैं।प्रदेश में खरीफ की मुख्य फसल धान को देखें तो इसका कुल क्षेत्रफल 2,33,272 हेक्टेयर है, जिससे 6,25,108 मीट्रिक टन उत्पादन होता है। जहां तक उत्पादकता का प्रश्न है तो समग्र रूप से राज्य में यह 26.80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। आंकड़े बताते हैं कि धान की उत्पादकता को लेकर पांच जिलों में ही स्थिति बेहतर है। इनमें देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर जिले शामिल हैं। यहां धान की उत्पादकता 20 से 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। अन्य जिलों में यह 12 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।