Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Feb 2023 2:00 am IST

अपराध

यूपी : किशोर के साथ मस्जिद के हाफिज ने किया कुकर्म, थाने में शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार...


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर से हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मस्जिद में 13 साल के किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 

मस्जिद के हाफिज ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, किशोर छह महीने से मस्जिद में उर्दू की तालीम लेने आ रहा था और यहीं पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। तभी हाफिज ने किशोर के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद हाफिज ने किशोर को मस्जिद से बाहर तक नहीं निकलने दिया और उसे अंदर ही बंद करके रखा। 

वहीं अगले दिन सोमवार को किसी तरह किशोर मस्जिद से बाहर आया। और उसने एक राहगीर से फोन लेकर अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं थाने में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी मिलते ही आरोपी हाफिज फरार हो गया।