Read in App


• Fri, 14 May 2021 8:54 pm IST


मुखबा से भैरोंघाटी के लिए रवाना होगी मां गंगा की डोली यात्रा


मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में बेटी की विदाई की तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार को मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया जाएगा। शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे।

कोविड महामारी को देखते हुए सरकार ने भले ही चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है, लेकिन अनादि काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में मां गंगा की विदाई की तैयारियां चल रही हैं।

जबकि कपाटोद्घाटन के लिए गंगोत्री मंदिर को सजाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ज्यादा संख्या में लोग कपाटोद्घाटन महोत्सव में शामिल नहीं हो पाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में पुरोहित परिवार मुखबा गांव नहीं पहुंचे हैं। तीन सौ परिवारों वाले गांव में आजकल महज 25 परिवार ही हैं।