Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Feb 2023 4:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान : कराची के पुलिस मुख्यालय पर तालिबानी आतंकियों ने किया हमला, ढेर...


पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 17 फरवरी को कराची शहर में पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले पांच आतंकियों को मार गिराया है। 

पाक मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान तालिबान के हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत चार लोग मारे गए, जबकि पाक रेंजर्स समेत 18 लोग घायल हुए हैं। सिंध की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने बताया कि, पुलिस मुख्यालय में घुसे आतंकियों का सफाया कर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने शुक्रवार शाम कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला किया था। सिंध सरकार के प्रवक्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, कराची पुलिस कार्यालय की इमारत को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया है। कम से कम तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।