Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Mar 2023 10:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका हर हाल में देगा यूक्रेन का साथ, युद्ध के लिए 400 मिलियन डॉलर देने का एलान...


अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए एक बार फिर हाथ बढ़ाया है। बाइडन प्रशासन ने युद्ध के लिए 400 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद का भी एलान किया है।

नए सैन्य सहायता पैकेज में टैंक और बख्तरबंद वाहनों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के लिए जरूरी अस्थायी पुलों समेत गोला-बारूद भी दिए जाएंगे। इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के एक साल पूरा होने से ठीक पहले 20 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कीव पहुंचकर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात कर सभी को चौंका दिया था।

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला किया था। तब से यह पहली बार था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन पहुंचे थे। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि, यह मुलाकात-बातचीत हमें जीत के और करीब लाएगी। हालांकि, बाइडन के दौरे से पहले भी अमेरिका यूक्रेन को सैन्य मदद पहुंचाता रहा है।