बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन फिल्मों में आने से पहले ही सुर्ख़ियों में रहे हैं। ऋतिक ने साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से फ़िल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। ऋतिक इन दिनों अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप को लेकर खून लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ पिंकी रोशन की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए।
वैसे तो ऋतिक और सबा की शादी की खबरें हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों की लवस्टोरी ट्विटर से शुरू हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन और सबा आजाद की दोस्ती ट्विटर पर हुई थी। दरअसल, ऋतिक रोशन को एक वीडियो पसंद आया था, जिसे उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया था। इसी वीडियो में सबा आजाद एक इंटरनेशनल रैपर के साथ गाना गाती नजर आ रही हैं। इसके बाद सबा ने ऋतिक को मैसेज किया था। ट्वीटर पर बात चीत करते करते दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद 20 फरवरी 2021 के दौरान दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं।