Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Nov 2021 6:56 pm IST


अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बीएड छात्रा की मौत


काशीपुर। महादेव नगर की पुलिया के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार बीएड छात्रा की मौत हो गई जबकि मृतका की मां समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। कुंडेश्वरी निवासी प्रीति (21) अपनी मां सुधा देवी के साथ रविवार शाम करीब आठ बजे गाजियाबाद से ट्रेन से आई थी। इसके बाद दोनों ई-रिक्शा से कुंडेश्वरी जा रहे थे। ई-रिक्शा पर कुंडेश्वरी निवासी दो अन्य लोग संजय व उसकी पत्नी सरोज भी जा रहे थे।