Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Oct 2021 6:19 pm IST


यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्तराखंड का नाम किया रोसन


उत्तरकाशी जिले में मोरी ब्लॉक के बंगाण क्षेत्र के एक युवक ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर रवांई घाटी का नाम रोशन किया है। किरोली गांव निवासी आदित्य सिंह चौहान की ऑल इंडिया में 315 रैंक हासिल की है। 
मोरी ब्लाक के बंगाण क्षेत्र के किरोली गांव निवासी गब्बर सिंह चौहान के बेटे आदित्य सिंह चौहान ने इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा पास की है। आदित्य ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली से की है। इसके बाद उन्होंने 2016 में गोविन्द बल्लभ पंत विश्व विद्यालय पंतनगर से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक किया है।


उनकी इस सफलता पर रवांई घाटी में खुशी का माहौल है। आदित्य के पिता गब्बर सिंह दिल्ली में जर्मनी के दक्षिण एशिया संस्थान हाईडिलबर्ग विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।आदित्य से बड़ी एक बहन है जो कि परास्नातक करने के बाद तैयारी कर रही है।