Read in App


• Fri, 10 May 2024 11:53 am IST


ढोल-दमाऊ की थाप...होम गार्ड की बैंड धुन....खुल गए मां यमुनोत्री धाम के कपाट !


उत्तरकाशी : चारधामों में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। शीतकालीन पड़ाव खरसाली से ढोल-दमाऊ की थाप और होम गार्ड के बैंड धुन के साथ सुबह सवा छह बजे मां यमुना की डोली धाम के लिए रवाना हुई।धाम पहुंचते ही मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में 10:29 बजे धाम के कपाट खोले गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां मांगी।