Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Sep 2023 11:29 am IST


जानिए कौन है अमित साह जिनके निधन से नैनीताल में दौड़ गई शोक की लहर


नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनके निधन की खबर से चित्रकारों में शोक की लहर है।साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे। देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जगह मिल चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी।