चम्पावत: विधि प्रकोष्ठ में कांग्रेस ने अधिवक्ता यतीश चंद्र जोशी को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा दिया है। जी हां, अधिवक्ता यतीश चंद्र जोशी को उत्तराखंड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट ने चम्पावत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके पीछे का मुख्य कारण उनका कांग्रेस के प्रति निष्ठावान होना है। साथ ही संगठनात्मक के प्रति उनकी रुची को देखते हुए भी इस फैसले को बल मिलता नजर आया है।