उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा वन्य जीव जन्तू के अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही में उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 की एक टीम लगातार उत्तराखण्ड के सीमावर्ती जनपदों में इन वन्य जीव जन्तूओं तथा इनके अंगो के अवैध तस्करों की तलाश में सक्रिय है।उत्तराखंड एसटीएफ टीम द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में चार वन्य जीव जन्तू के अंगो के अन्तर्राष्ट्रीय तस्करों का गिरोह पकड़ा गया है जिसमें 4 लोग शामिल थे। इन तस्करों से 1 हाथीदांत बरामद किया गया है जिसकी अंतराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 1 करोड़ रूपए है। साथ ही इन तस्करों से १ स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है। उत्तराखंड पुलिस एसटीएफ टीम द्वारा अभियुक्तों को सम्बंधित धारा लगा गिरफ्तार किया गया है।