Read in App


• Sun, 11 Jul 2021 2:59 pm IST


ट्विटर ने भारत के लिए विनय प्रकाश को नियुक्त किया शिकायत निवारण अधिकारी


ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत में शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है। ट्विटर ने पहले धर्मेंद्र चतुर को भारत के लिए अपना अंतरिम शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया था लेकिन उन्होंने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। ट्विटर ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि नए आईटी नियमों के अनुरूप अधिकारी की नियुक्ति में 8 हफ्ते लगेंगे।