Read in App

Rashmi Panwar
• Thu, 10 Dec 2020 2:25 pm IST


प्रदेश में पहली इलेक्ट्रिक बस 11 दिसंबर से दून की सड़कों पर दौड़ेगी


देहरादून शहर  के ट्रांसपोर्ट को स्मार्ट बनाने के लिए के लिए पहली इलेक्ट्रिक बस 11 दिसंबर से शहर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।

ट्रायल के रूप में इस बस का संचालन होगा। ट्रायल सफल होने पर शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। स्मार्ट सिटी लि. लंबे समय से शहर में स्मार्ट ट्रांसपोर्ट की योजना बना रहा है।इसमें 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शामिल है। ये इलेक्ट्रिक होने से प्रदूषण के लिहाज से भी मुफीद होंगी। स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी से पहले एक बस ट्रायल के लिए मंगवाई गई है।इसका शहर इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्तावित रूटों पर ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में कुछ कमियां मिलेंगी तो उन्हें दूर कराया जाएगा। इसके बाद अन्य बसें मंगवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को ट्रायल के तौर पर चलने वाली पहली बस को मुख्यमंत्री अपने आवास से 11 दिसंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद यह बस शहर के अलग-अलग रूटों पर दौड़ेगी। ट्रायल के दौरान बस में केवल महिलाएं ही बैठ पाएंगी।इस स्मार्ट बस में तीन भाषा में स्टॉपेज की जानकारी मिलेगी। इसमें हिंदी अंग्रेजी के साथ गढ़वाली भाषा शामिल है। दिव्यांगों के लिए रैंप लगे हैं। ड्राइवर-कंडक्टर गढ़वाली वेशभूषा में नजर आएंगे।