Read in App


• Thu, 4 Feb 2021 7:13 am IST


उत्तराखंड: सात लाख छात्र-छात्राओं अब सरकार देगी किताबें, धनराशि जारी


उत्तराखंड में शिक्षा सत्र 2020-21 के कक्षा एक से 12वीं तक के सात लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों के लिए धनराशि दी गई है। उत्तराखंड  शासन के स्तर से जिलों को धनराशि जारी की गई। अब जल्द छात्र-छात्राओं के खातों में धनराशि भेजी जाएगी।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में छात्रों को पाठ्य पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध कराने के संबंध में आदेश जारी किया गया था, पर अब शासन की ओर से अब विचार कर निर्णय लिया है कि छात्रों को पाठ्य पुस्तकों के बजाए डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी गई। शिक्षा सचिव ने बताया कि पाठ्य पुस्तकों के लिए 2225 लाख की धनराशि अनुमोदित हुई है।