Read in App


• Fri, 19 Jul 2024 6:05 pm IST

खेल

गोरलचौड़ मैदान में सिर्फ खेल गतिविधियां हों


चम्पावत। चम्पावत स्थित गोरलचौड़ मैदान में खेल के अलावा अन्य गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग उठी है। स्पोर्ट्स क्लब से जुड़े लोगों ने एडीएम को ज्ञापन देकर जरुरी कार्रवाई के निर्देश दिए। स्पोर्ट्स क्लब वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतत्व में लोगों ने एडीएम हेमंत वर्मा को ज्ञापन दिया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यालय में खेलों के संचालन के लिए सिर्फ गोरलचौड़ का मैदान ही उपलब्ध है। यहां खेल विभाग, शिक्षा, युवा कल्याण और विवि खेलों का आयोजन कराता है। लेकिन समय-समय पर अन्य संस्थाओं की ओर से इस मैदान पर मेले या निर्वाचन की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाती है। जिस कारण मैदान की सतह खराब होने के साथ गड्ढे हो रहे हैं। जिस कारण खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने खेल के सिवाय अन्य गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। यहां सुनील तड़ागी, नकुल भट्ट, सुनील गहतोड़ी, रितेश राय, धीरज पांडेय, मुकुल देव, नितिन तड़ागी, हेमंत वर्मा, नरेश जोशी रहे।