Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Nov 2022 1:00 pm IST

राजनीति

उत्तरकाशी : भाजपा प्रदेश संगठन ने तीसरी बार दी रवांई घाटी को तरजीह


उत्तरकाशी : भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर उत्तरकाशी जनपद में नौ से अधिक दावेदार थे। जिनमें छह से अधिक दावेदार जनपद की गंगा घाटी से थे। इनमें कुछ की दावेदारी प्रबल मानी जा रही थी। परंतु भाजपा प्रदेश संगठन ने तीसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी रवांई घाटी में दी और निवर्तमान जिला महामंत्री सत्तेद्र राणा को जिलाध्यक्ष मनोनित किया।इस निर्णय के विरुद्ध भाजपा में अनुशासन की लक्ष्मण रेखा को पार करने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। गंगा घाटी के दावेदार प्रदेश संगठन के इस निर्णय से काफी निराश हैं।वर्ष 2017 से पहले उत्तरकाशी जनपद को भाजपा ने दो संगठनात्मक जनपद के रूप में मना था। जिसमें गंगा घाटी और यमुना घाटी (रवांई घाटी) दो संगठनात्मक जनपद के रूप में शामिल थी। अक्टूबर 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा गंगा घाटी और यमुना घाटी को एक संगठनात्मक जनपद माना।अक्टूबर 2017 में रवांई घाटी के श्याम डोभाल को पहले संगठनात्मक जनपद का अध्यक्ष घोषित किया। वर्ष 2019 में फिर चुनाव हुए तो रवांई घाटी रमेश चौहान को अध्यक्ष मनोनित किया।