Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Jan 2022 11:05 am IST

राजनीति

सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार को धार देने की तैयारी


काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन मंडल और दुर्गामल्ल मंडल के युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने को कहा। इस दौरान कुछ युवाओं भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि युवा शक्ति हमेशा से ही मेरी ऊर्जा का पुंज रही है। मेरी कोशिश रहती है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैं भी युवा उत्साह के साथ काम करता रहूं। यही कारण है कि युवाओं को मेरी कार्यप्रणाली पंसद भी आती है।

आज युवा मोर्चा के साथियों के साथ बैठ कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करते समय मुझे ऐसा प्रतीत हुआ, मानो मैं तीन बार का विधायक और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री ही नहीं बल्कि किसी महाविद्यालय के छात्रसंघ का चुनावी प्रत्याशी भी हूं। युवाओं के साथ यह मुलाकात मेरे अंदर एक नई ऊर्जा संचारित कर गई। हमारे ये युवा साथी आगामी चुनाव में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की ओर से आम नागरिकों के लिए किए गए कामों को जनता तक ले जाने और भाजपा के पक्ष में उनका मत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।