वैसे तो अमेरिकी सीमा पर आए दिन घुसपैठ की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार अमेरिकी सांसदों ने हैरान करने देने वाला दावा किया है।
दरअसल, अमेरिकी सांसदों का कहना है कि, सीमा पार करने में मदद करने के लिए आपराधिक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने भारतीय नागरिकों से औसतन 17 लाख रुपये वसूले है। ये संगठन भारतीयों से 17 लाख रुपये लेकर अमेरिकी सीमा में अवैध रूप से एंट्री कराते हैं। शेरिफ मार्क डेनियल ने हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सदस्यों को बताया कि, अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में आने के लिए एक विदेशी नागरिक के लिए एक कार्टेल कम से कम पांच लाख रुपये वसूलते हैं।
शेरिफ ने कहा कि, सिर्फ भारतीयों से सबसे ज्यादा 17 लाख रुपये तक वसूल लेते हैं। डेनियल ने आगे बताया कि, कार्टेल नाम के आपराधिक अंतरराष्ट्रीय संगठन अमेरिकी सीमा के दक्षिण में नियंत्रण करते हैं। कार्टेल के सदस्य देश और काम के आधार पर पैसे वसूलते हैं। यहां तक कि ये संगठन आतंकवादियों को भी एंट्री करने में मदद करता है।