Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Sep 2021 4:02 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

रेस्टोरेंट ने लांच किया 22 कैरेट सोने का बड़ा पाव


शाही जिंदगी  के लिए जाना जाने वाला दुबई अब एक और चीज के लिए चर्चा में आ गया है। दअरसल, यहां के 'ओ पाव रेस्टोरेंट' का बड़ा पाव इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। आपको बता दें , कि ओ पाव रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक सितंबर को वीडियो अपलोड किया था। बताया जा रहा है कि इसमें उन्होंने अपने ग्राहकों को इस 22 कैरेट सोने के बड़ा पाव की जानकारी दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ओ गोल्ड बड़ा पाव को परोसने का तरीका भी एकदम शाही है। जी हां बड़ा पाव में चीज और बटर भरा जाता है। इसके बाद इसे सोने के रंग से दिखने वाले घोल में डुबो कर फ्राई किया जाता है। परोसते समय बड़े पाव पर सोने का वर्क चढ़ाया जाता है और लकड़ी के बॉक्स में इसे ग्राहकों को परोसा जाता है।