Read in App

Rajesh Sharma
• Sat, 25 Dec 2021 7:38 pm IST


राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी वाजपेई... राजीव शर्मा



हरिद्वार। सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर स्थित अटल वाटिका में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व अनुपम व अद्वितीय था। एक राजनेता, साहित्यकार, देश भक्त कवि तथा कुशलवक्ता के रूप में अटल जी ने अपना स्थान आम जनमानस के हृदय में बनाया था । आज भी लोग लोकसभा में उनके उद्बोधन व उनकी रचनाओं को सुनते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, महामंत्री अंशुल शमार्, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, सभासद पंकज चैहान, बबीता चैधरी, सुमन शर्मा, उपाध्यक्ष हिमांशु चैधरी, मंत्री सोनिया अरोरा, रविकांत गुप्ता, शीशपाल भनोट, वृंदावन बिहारी, अरुण शर्मा, साहिब सिंह वालिया, राजेश बालियान, अमित मित्तल, पवन शर्मा, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, संचित डांगर, सुरेश मोहन, रोहित चैहान, सत्येंद्र कुमार, पुरुषोत्तम भारती, गौरव रस्तोगी, पवन कुमार, एसपी भोटियाल, रविंद्र उनियाल आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।