Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 May 2022 7:43 pm IST


केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जमरानी बांध परियोजना के लेकर जनरल मैनेजर प्रशांत बिश्नोई से की बैठक


बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना के निर्माण कार्य में तेज़ी लाने तथा अन्य तकनीकी पहलुओं के सम्बंध में आज जमरानी बांध परियोजना के जनरल मैनेजर प्रशांत बिश्नोई जी के साथ समीक्षा बैठक की। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की एक मुख्य शर्त को जमरानी परियोजना ने पूरा कर लिया है। जमरानी बांध के निर्माण की जद में 350 हेक्टेयर वनभूमि आ रही है। वन विभाग से पूर्व में लैंड ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। मगर केंद्रीय मंत्रालय ने कहा था कि बांध की वजह से जितना जंगल खत्म होगा। उसकी भरपाई के लिए जगह दूसरी जगह तलाशी जाए। इसके बाद ही पर्यावरण मंत्रालय से स्टेज टू की अनुमति मिलेगी। गढ़वाल के धनोल्टी में जमीन ढूंढ ली गई थी। लेकिन सात हेक्टेयर कम लैंड होने के कारण मामला अटक गया था। लेकिन अब टिहरी जिले के धनोल्टी में ही भूमि मिल चुकी है।