Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Jul 2022 6:20 pm IST


उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष ने की विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट


उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के ही बीच राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों  एवं अन्य विषयों पर विस्तार में वार्ता हुई। इस मुलाकात के दौरान महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूडी द्वारा सम्पन्न हुए सत्रों के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारू एवं विधिवत रूप से संचालित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाए जाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर वार्ता करते हुए कुछ सुझाव भी साझा किए।