Read in App


• Sun, 14 Feb 2021 7:57 am IST


देहरादून : उपनल कर्मचारी महासंघ ने कांग्रेस से माँगा सहयोग


उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कुशाग्र जोशी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना से मिले और प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का समर्थन भी मांगा है।

उपनल कर्मचारी समान कार्य का समान वेतन, नियमितीकरण और वेतन से जीएसटी की कटौती को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस बाबत उपनल की ओर से 22-23 फरवरी को प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार और धरना भी प्रस्तावित किया गया है। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों के साथ है।

कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात सहन नहीं किया जाएगा और प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। कर्मचारियों के हक के लिए लामबंद होकर संघर्ष भी किया जाएगा।