Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Nov 2024 5:14 pm IST


पौड़ी में मना केदारनाथ उपचुनाव की जीत का जश्न


केदारनाथ सीट पर उपचुनाव में मिली जीत पर शनिवार को पौड़ी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाईयों ने आतिश बाजी की और मिष्ठान बांटे। बीजेपी पदाधिकारियों ने केदारनाथ की जनता ने विकास पर अपनी मुहर लगाई है। शनिवार को केदारनाथ सीट के उपचुनाव पर भाजपाईयों की सुबह से ही नजर रही। जैसे इस सीट के परिणाम आते रहे कार्यकर्ताओं में उत्सकुता देखी गई। केदारनाथ सीट पर जैसे ही जीत मिली भाजपाईयों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद पार्टी दफ्तर के बाहर कार्यकताओं और पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, बीजेपी नगर अध्यक्ष क्रान्ति किशोर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिगम्बर सिंह नेगी, जिला कोषाध्यक्ष संजय रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता डोभाल, दीपक रावत, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी बृजमोहन नौटियाल, राजकुमार,सुभाष कुमार, संगीता रावत सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने इस जीत पर कहा कि केदारनाथ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना पूरा विश्वास जताया और लगातार वहां जो विकास के काम हुए है उन पर अपनी मुहर लगाई है।