DevBhoomi Insider Desk • Tue, 2 Nov 2021 6:37 pm IST
धामी सरकार का निगम कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा
उत्तराखंड सरकार ने दिवाली पर प्रदेश के 40 हज़ार निगम कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने मंगलवार को बोनस दिए जाने का आदेश जारी किया। प्रदेश के 1.60 लाख सरकारी कर्मचारियों को भी दिवाली बोनस मिल चुका है। दिवाली बोनस का लाभ अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, सरकारी विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारियों, स्थानीय निकायों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिलेगा।