Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Jul 2022 1:38 pm IST

ब्रेकिंग

चंडीगढ़ के कान्वेंट स्कूल में गिरा पेड़, एक छात्रा की मौत, 13 घायल


चंडीगढ़ एक एक बड़ी खबर आ रही है। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। जिसके चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई और वहीं 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब सभी छात्र एक साथ पेड़ के नीचे बैठकर लंच कर रहे थे। तभी अचानक पेड़ गिर गया। जिसमें दबने से एक बच्ची की मौत हो गई और 13 बच्चे घायल हो गए। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने बच्चों को बाहर निकाल लिया है और उन्हें निजी एवं सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।