Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 3:30 pm IST


सीएम धामी ने रक्षा बंधन कार्यक्रम में करी शिरकत


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राखी का पर्व भाई.बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान होते हैं।  प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।