राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी मौलाना ने मां के साथ झाड़फूंक के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने चार महीने पहले दुष्कर्म किया था।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी थी। लेकिन मां लोकलाज के डर से चुप्पी साध गई। लेकिन मुंबई में काम करने वाला पिता वापस आया तो जानकारी हुई। किशोरी के पिता ने मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया है। और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मां समाज में बदनामी के डर से वो चुप्पी साध गई। आठ दिन पहले मुंबई से पिता घर पहुंचा तो किशोरी ने उन्हें बताया। मंगलवार को वह बेटी के साथ थाने पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज कुलदीप दुबे के मुताबिक, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।