Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Aug 2021 3:20 pm IST


पौड़ी की समस्याएं हल नहीं होने पर भड़के व्यापारी


व्यापार सभा की बैठक में शहर की पेयजल किल्लत के साथ ही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद किया जाएगा।

पौड़ी में आयोजित व्यापार सभा की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में करीब 1 महीने से पेयजल किल्लत बनी हुई है। जिससे शहरवासी परेशान हैं। शहर में सड़कों की बदहाल स्थिति पर भी व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं के हल की मांग को लेकर डीएम से भी मिला जाएगा। जल्द इन समस्याओं का हल नहीं होने पर जल संस्थान व लोनिवि विभाग का घेराव किया जाएगा।