Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Apr 2023 4:40 pm IST

राजनीति

कर्नाटक : कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, अपने ही विधानसभा क्षेत्र में नहीं जा सकते विजय कुलकर्णी...


कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कर्नाटक की स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस के एक उम्मीदवार को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

कांग्रेस उम्मीदवार पर हत्या का आरोप है। दरअसल, कर्नाटक के धारवाड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने विजय कुलकर्णी को उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद कर्नाटक की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को विजय कुलकर्णी के खिलाफ आदेश पारित किया है। 

आदेश में कोर्ट ने विजय को धारवाड़ जाने पर रोक लगा दी है। धारवाड़ वही क्षेत्र है, जहां से विजय को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। विजय पर आरोप है कि उसने भाजपा जिला पंचायत सदस्य योगेश गोवडा की हत्या की थी।