खटीमा। भारत विकास परिषद (भाविप) शाखा खटीमा का शपथ ग्रहण समारोह एवं हरियाली तीज महोत्सव एक बरातघर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष हरीश जोशी एवं महासचिव/अधिष्ठापन अधिकारी मनोज अरोरा तथा शाखा अध्यक्ष हरीश शर्मा ने किया। अधिष्ठापन अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष हरीश शर्मा, सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और महिला संयोजिका मधु शर्मा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी रचाने के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर सेवा पखवाड़े में हुई चित्रकला और कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।