मुंबई में 32 साल की महिला से दुष्कर्म का मामला अभी थमा भी नहीं था कि महाराष्ट्र के उल्लासनगर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार रात 35 वर्षीय व्यक्ति ने 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरोपी जबरन पीड़िता को उल्हासनगर स्काईवॉक से रेलवे क्वार्टर के एक सुनसान कमरे में ले गया और वहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। पीड़िता का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।