उत्तर प्रदेश के मऊ में तैनात मुनस्यारी निवासी जवान कवींद्र भाकुनी का सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई है। जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। मुनस्यारी के बीसा गांव निवासी सेना में तैनात जवान कवींद्र सिंह भाकुनी की मऊ में हृदय गति रु कने से मौत हो गई थी। जवान के शव को पैतृक गांव लाया गया। सूचना के बाद घर में माता-पिता और पत्नी के रो- रो कर बुरे हाल थे। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो स्वजनों के क्रंदन से मौजूद सभी लोगों के आंखे नम हो गई। ग्रामीणों और अन्य लोगों के सहयोग से स्वजनों ने जवान के अंतिम दर्शन किए। मृतक जवान कवींद्र गांव सहित पूरे क्षेत्र में अपने मृदु व्यवहार के चलते सभी का चहेता था। उसकी मौत से गांव सहित क्षेत्र के लोग शोक में हैं। जवान के अंतिम दर्शनों के लिए भारी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंचे थे। बाद में जवान की शव यात्रा निकली।