Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Mar 2022 7:30 am IST


मजबूत मांग और वैश्विक भंडार स्तर में कमी से एल्यूमीनियम की कीमतें रहेंगी तेज: इक्रा


रुस-यूक्रेन युद्ध का बुरा असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा है कि मजबूत मांग और आपूर्ति संकट के डर के बीच वैश्विक भंडार के स्तर में आई कमी से एल्यूमीनियम की कीमतों में अभी तेजी जारी रहेगी। एल्यूमीनियम के वैश्विक व्यापार में रूस की हिस्सेदारी करीब 12 फीसदी है। युद्ध के बाद से रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसका असर वैश्विक बाजार में रूस के एल्यूमीनियम निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है, तो इससे आपूर्ति संकट और गहराएगा। 

एल्यूमीनियम की वैश्विक आपूर्ति में आई कमी

इक्रा ने कहा कि आपूर्ति की कमी से पूरी दुनिया में इसकी उपलब्धता प्रभावित रहेगी और जब तक स्थितियां सामान्य नहीं होती, तब तक दाम तेज रहेंगे। इक्रा ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में एल्यूमीनियम की कीमतें सर्वकालिक उच्चतम स्तर यानी 3,875 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गई। फिलहाल इसकी कीमत 3,320 डॉलर प्रति टन है। इसकी कीमतें वैश्विक आपूर्ति में आई कमी का सबूत हैं।