Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 4:00 am IST

अपराध

झारखंड : परिजनों ने की प्रेमी की पिटाई तो युवती ने लगा दिया दुष्कर्म का आरोप, गैर-समुदाय से था युवक


झारखंड के लोहरदगा के एक मोहल्ले में एक युवती ने पहले तो युवक के प्यार को स्वीकार कर लिया। लेकिन जब परिजनों ने उसका विरोध किया। और युवक को घर में बांधकर उसकी पिटाई की। इसके बाद युवती ने भी प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। 

जानकारी के मुताबिक, लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक और युवती को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, इसलिए घरवालों को ये रिश्ता रास नहीं आया। प्रेम प्रसंग की भनक लड़के के घरवालों को भी लग गई थी। इसलिए उन्होंने लड़के को घर से बाहर काम के लिए भेज दिया था। 

लेकिन एक दिन लड़का किसी काम से घर पहुंचा। तभी लड़की के घरवाले उसे पकड़कर अपने घर ले गए और आंगन में बांधकर लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। लड़के को बचाने के लिए उसके भाई और भाभी गए तो युवती के परिजनों ने उन्हें भी पीट दिया। और सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लड़के की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

इसके बाद युवक के परिवार वालों ने 12 लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से पिटाई करने का मामला दर्ज कराया है। उधर, युवती की तरफ से भी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।