Read in App


• Sat, 11 May 2024 3:56 pm IST


सात दुकानदारों से वसूला 2500 रुपया जुर्माना


बागेश्वर। नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए नगरपालिका के कर्मचारियों ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सात दुकानों में पॉलीथिन मिलने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2500 रुपये का चालान किया गया। ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि नगर में समय-समय पर पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दुकानों का निरीक्षण किया जाता है। शुक्रवार को पालिका के कर्मचारियों ने स्टेशन मार्ग, माल रोड, चौक बाजार आदि क्षेत्र में अभियान चलाया। कर्मचारियों ने व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए भी जागरूक किया।