Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Oct 2021 6:33 pm IST


मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट बैठक में अहम बिंदुओं पर हो सकती है चर्चा


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है. दीपावली से ठीक हो रही कैबिनेट की यह बैठक कर्मचारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है.
 जिस तरह से मुख्यमंत्री ने इशारा किया है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित कर्मचारियों के वेतन भत्ते और इस तरह के कई लोकलुभावन फैसले मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए जा सकते हैं.कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट में हो रही है चर्चा।
बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद, गणेश जोशी, धन सिंह रावत पहुंच गए हैं. वहीं, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे भी बैठक में मौजूद हैं.